KhabarFast

Bihar News: बिहार में जमीनी विवाद ने ली जान, सोते युवक की गोली मारकर हत्या

Parth Jha | 29 May, 2026

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में जमीन विवाद में खूनी खेल खेला गया। जहां घर में सोए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई।

जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादापुर वार्ड 6 मोहल्ला में घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान भोला राय के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। सूरज को तीन गोली मारी गई है मृतक के परिजनों के मुताबिक सूरज के चचेरे भाई ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 6:00 की है। गोली चलने की आवाज के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने सूरज को उठाकर सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

मृतक की पत्नी साधना कुमारी के मुताबिक, पति सोकर जैसे ही उठे मेरा चचेरा देवर गणेश कुमार पिस्तौल लेकर घर में घुस गया और मेरे पति को एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही हम लोग गणेश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। अमृता के गुरुवार को ही कोलकाता से समस्तीपुर आया था। सदर सीडीपीओ 1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।