Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में जहां मध्य विद्यालय कैला में एमडीएम का भोजन खाने से करीब 33 बच्चे बीमार हो गए। फिलहाल सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर नौसा में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों को चंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इलाज कराने आए बच्चों ने बताया कि आज एमडीएम में उन्हें चावल और चने की सब्जी मिली थी।
बच्चों ने बताया कि खाने में एक प्रकार की दवाई भी मिली थी। लेकिन यह किस प्रकार की दवाई है यह बच्चों ने नहीं बताया। खाना खाने के तुरंत बाद ही सभी बच्चों को पेट दर्द और सर दर्द दस्त की शिकायत होने लगी।यह शिकायत अन्य बच्चों को भी होने लगा।आनन फानन में सभी बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। यह भोजन कुछ शिक्षकों ने भी खाया था जिससे कुछ शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई। वही इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है। बताया जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले एमडीएम का भोजन एकता शक्ति फाउंडेशन से मिलता है।
सख्त कार्रवाई की मांग
फिलहाल यह फाउंडेशन के द्वारा एमडीएम का भोजन नगरनौसा और चंडी में सप्लाई करता है। वहीं नगरनौसा प्रमुख रंजू कुमारी ने बताया कि सभी बच्चे को एमडीएम का खाना खाने के बाद पेट दर्द सर दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे का इलाज चंडी और कुछ बच्चे का। इलाज नगरनौसा में चल रहा है। इस लापरवाही में जो लोग शामिल है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।