KhabarFast

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत, अभी जेल से नहीं आ पाएगा बाहर

Sachin Kumar | 07 Apr, 2026

Sukesh Chandrashekhar Gets Bail:महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुकेश पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप है और ठगी के मामले में ही उसे जेल जाना पड़ा है। उसका नाम बॉलीवुड स्टार से भी जुड़ा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। उसके खिलाफ कुल 31 मामले दर्ज हैं। इनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है लेकिन बाकी 5 मामलों में अभी जमानत नहीं मिली है। 

सुकेश चंद्रशेखर के बारे में जानें 

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ठगी के खेल में महारथ हासिल कर रखी है। कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मा सुकेश ने बिशप कॉटन बॉयज स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मधुरै यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उसकी शादी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से हुई, जो न सिर्फ उनकी पत्नी है बनी बल्कि ठगी के कई मामलों में उसका साथ दिया। 

सुकेश की धोखाधड़ी की कहानी बहुत लंबी है। मात्र 17 साल की उम्र में ही उसे पहली बार अरेस्ट किया गया था। उस समय उसने अपने ही परिवार के एक करीबी दोस्त को 1.5 करोड़ ठगा था। बॉलीवुड में भी सुकेश की चर्चा रही। कई अभिनेत्रियों के साथ उसका नाम जुड़ा, जिसकी वजह से उसका नाम विवादों में रहा। 

जैकलीन के साथ जुड़ा नाम 

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर जेल से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के नाम पर लिखे खत को लेकर चर्चा में रहा। उसने कई बार जेल से जैकलीन को लव लेटर लिखा। सुकेश के इन लेटर्स से परेशान होकर जैकलीन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और खतरे को भांपते हुए राहत की मांग की थी। जैकलीन का कहना था कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उनका नाम लेते हुए मीडिया में चिट्ठी जारी की जाती है, जिससे उनकी छवि खराब होती है।