PNG Network Extension: दिल्ली-एनसीआर में अब एलपीजी का झंझट खत्म होने जा रहा है। सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप्ड नेचुरल गैस का नेटवर्क फैलाने पर विचार कर रहा है। बड़ी बात यह है कि यह गैस अब सिर्फ घरों तक ही नहीं, बल्कि पुलिस स्टेशन, फास्ट-फूड आउटलेट और कमर्शियल दुकानों तक विस्तार किया जाएगा।
आईजीएल के अनुसार, पहले जहां रोजाना 600-700 पीएनजी कनेक्शन दिए जाते थे, अब अब रोजाना 2200 के करीब कनेक्शन हो रहा है। कंपनी ने 5,000 नया कनेक्शन प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है। अगले 90 दिनों में करीब 4.85 लाख नए कनेक्शन देने का प्लान है।
पीएनजी का हो रहा विस्तार
बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई में आई दिक्कतों के बाद आईजीएल ने पीएनजी का विस्तार करने का फैसला किया है। कंपनी पहले ही 100 से ज्यादा आउटलेट्स को पीएनजी से जोड़ चुकी है और करीब 100 और को जोड़ने का प्लान तैयार है। कुल मिलाकर 400 आउटलेट्स आईजीएल के टारगेट पर हैं। दिल्ली के हर पुलिस स्टेशन को भी पीएनजी से जोड़ने का प्लान तैयार है। इससे कैंटीन और किचन में सिलेंडर खत्म के कारण परेशानी नहीं होगी।
क्या है आईजीएल का लक्ष्य
अब तक अनुमति नहीं मिलने के कारण कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख इलाकों में पीएनजी नहीं पहुंच पाई थी लेकिन, अब नियमों में ढील के बाद यहां भी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। आईजीएल के पास दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में 28,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा पाइपलाइन का जाल है। कंपनी अब तक 30 लाख से ज्यादा घरों को पीएनजी से जोड़ चुकी है और 950 से ज्यादा सीएनजी स्टेशनों के जरिए 21 लाख वाहनों को ईंधन सेवा दे रहा है। आईजीएल का लक्ष्य ऐसे इलाके तैयार करना है जहां 100 फीसदी पीएनजी कनेक्टिविटी हो और एलपीजी की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाए। हालांकि, दिल्ली के कुछ इलाकों में यह मॉडल पहले ही लागू हो चुका है।