KhabarFast

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर परिसर में घुसी संदिग्ध कार; छोड़ गई फूलों का गुलदस्ता

Parth Jha | 06 Apr, 2026

 Delhi Assembly Security Breach: सोमवार दोपहर करीब 2:05 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए एक अज्ञात कार ने एक घटना को अंजाम दिया। UP नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की टाटा सिएरा SUV गेट नंबर-2 (VIP गेट) का बूम बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। ड्राइवर ने सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर पार्किंग पोर्च तक पहुंचकर एक गुलदस्ता रख दिया और फिर तेजी से वापस लौटते हुए बैरियर तोड़कर फरार हो गया। 

विधानसभा की कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह घुसपैठ मात्र कुछ मिनटों में हो गई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया हैजिसमें साफ दिख रहा है कि कार गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए अंदर दाखिल हुई। ड्राइवर ने स्पीकर कार्यालय के पास रुककर फूलों का गुलदस्ता रखाजिसके बाद बिना किसी रुकावट के बाहर निकल भागा। फिलहाल कार की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Also read: पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

बम स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिसबम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर की तलाशी ली गईलेकिन किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहालसभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है।