KhabarFast

Bengal CM Oath:पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल आरएन रवि ने दिलाई शपथ

Sachin Kumar | 09 May, 2026

Suvendhu Adhakari Oath Ceremony:पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बन चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन गईहै।कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ब्रिगेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ। इस एतिहासिक पल को भाजपा संजो लेना चाहती है।

शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी का भी इंतजाम किया गया था।। मसलन भाजपा के आलाकमान से लेकर भाजपा शासित सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। दिल्ली से लेकर बिहार और महाराष्ट से लेकर असम तक के मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंच रहे हैं।

बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु 

टीएमसी को सत्ता से बाहर करने वाले शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने। वह बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। उनके अलावा दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।    

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा भाजपा शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री का जमघट देखने को मिलेगा। इसके जरिए न भाजपा सिर्फ शक्ति प्रदर्शन कर रही है बल्कि विपक्षियों को बता रही है कि भाजपा एकजुट है, कही कोई मनमुटाव नहीं है। इसके साथ ही एनडीए के नेताओं का भी जमावड़ा वहां देखने को मिलेगा। इससे भी साफ संकेत देने की कोशिश है कि एनडीए एकजुट है।  

Also read: असम में नई सरकार के गठन की तारीख तय, हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा लेगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के तमाम दिग्गज पहुंचे

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादवस, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को वहां जगह दी जाएगी। जिन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान टीएमसी के किले को फतह करने के लिए जीतोड़ मेहनत की।