KhabarFast

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा- पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी

Parth Jha | 10 Apr, 2026

West Bengal chunav BJP Manifesto: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है। यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना हैउस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा। जनता भयभीत और निराश है। जनता मन से परिवर्तन चाहती है। आज हम बंगाल की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हम एक वंदे मातरम संग्रहालय की कल्पना लेकर आए हैं। इसके माध्यम से पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम घुसपैठ पर निर्णायक प्रहार करेंगे। हमने तय किया है कि 45 दिन में ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय को जितनी भूमि उपलब्ध करानी हैवह बंगाल सरकार द्वारा कराई जाएगी। 

बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न होअमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भाजपा-शासित कई राज्यों ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी है। 6 महीने के भीतर, हम बंगाल में भी UCC लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे राज्य में सभी नागरिकों पर कानूनों का एक ही, समान सेट लागू हो। हम न केवल घुसपैठियों के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न हो।