Share Market Downfall: ईरान-अमेरिका के बीच शांति फेल होते पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज को नुकसान का सामना करना पड़ा है। कराची स्टॉक एक्सचेंज में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से 78 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को केएसई में 12 हजार से ज्यदा अंकों की उछाल देखने को मिली थी। तब ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया था। उस वक्त पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता के लिए मध्यस्तथा की थी।
कराची स्टॉक एक्सचेंज डूबा
सोमवार यानी 13 अप्रैल को कराची स्टॉक एक्सचेंज क्रैश हो गया। केएसई 7 हजार अंकों से ज्यादा लुढक गया। एक दिन पहले केएसई 1,67,191.38 अंकों पर था। वैसे दोपहर 3 बजे 30 मिनट पर केएसई करीब 6400 अंकों के साथ 1,60,801.83 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वैसे अप्रैल के महीने में 10 तारीख तक केएसई में 18,448.07 अंक यानी 12.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज में 12 हजार अंकों का इजाफा देखने को मिला था। जबकि 31 मार्च को केएसई 1,48,743.31 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स और निफ्टी भी धड़ाम
वहीं दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार में पाकिस्तान के मुकाबले में काफी कम गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सवेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 703 अंकों की गिरावट के साथ 76,847.57 अंकों पर क्लोज हुआ। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 1,681.93 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो निफ्टी 207.95 अंकों की गिरावट के साथ 23,842.65 अंकों पर आ गया। जबकि निफ्टी में करीब 500 अंकों की गिरावट देखी गई।