KhabarFast

ईरान पर इस दिन हमला करेगा अमेरिका! CIA के पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा

Parth Jha | 22 Feb, 2026

America-Iran Tension:अमेरिका और ईरान में एक वार्ताओं का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ परमाणु हथियार को लेकर तनातनी बढ़ गई है। अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट करियर से ईरान को घेरने की कोशिश की है। जिन पर F-22रैप्टर और F-35जैसे लड़ाकू विमान तैन किए जा सकते हैं।

इसके अलावा अमेरिका मिडिल में अपने एयरबेल पर हथियार जुटा रहा। दूसरी तरफ खुफिया एजेंसी के पूर्व अफसर ने ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर बड़ी अटकलें लगाई है।

सीआईए के पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा

सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने कहा कि अमेरिका अगले हफ्ते तक ईरान पर हमला करने को लेकर आखिरी फैसला लेगा। हालांकि अमेरिका की तरफ से बताया जा रहा है कि कूटनीति का रास्त अभी भी खुला हुआ है। न्यूयॉर्क के पॉडकास्टर जूलियन डोरे के शो पर जॉन किरियाकू  ने कहा कि उनके व्हाइट जाने के दौरान ये पता चला है कि ईरान पर जल्द हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि 23फरवरी या 24फरवरी को ईरान पर हमला करने का फैसला लिया गया है।

अमेरिकी के सैन्य पर हलचल तेज

सीआईए के पूर्व अफसर के दावों के बीच रिपोर्ट बताती हैं कि यूएस ने मिडिल ईस्ट में महत्वपू्र्ण सैन्य ठिकाने पर हथियारों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। कतर के अल उदैद अड्डे से सैनिकों को रवाना किया जा रहा है। अमेरिका के बहरीन से लेकर इराक, सीरिया, कुवैत, यूएई, जार्डन और सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों पर हलचल देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर बात नहीं बन रही है। जिसके बाद तनातनी बढ़ गई है।