Israel Airstrike's On Lebnon:अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर हो गया है। लेकिन सीजफायर को किनारे लगाते हुए इजरायल ने बेरुत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल ने 10 मिनट में 10 जगहों पर धमाका किया। इस हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम के भतीजे और पर्सनल सेक्रेटरी मारा गया है।
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि बेरुत क्षेत्र में हमला किया गया और नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी अली यूसुफ हर्शी को मार गिराया गया है। बयान में बताया गया है कि उसने हिजबुल्लाह के ऑफिस को मैनेज करने और सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाई।
सीजफायर के बावजूद हमला
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद भी लेबनान में हमला जारी है। लेबनान पर इजरायल ने 30 सालों के इतिहास में सबसे बड़ा हमला किया है। इजरायल का दावा है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका और इजरायल का ने साफ तौर पर कहा है कि सीजफायर डील में नहीं कहा गया था कि लेबनान पर हमला रोका जाए। बता दें कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला किया था। जिसके बाद से ही इजरायल ने लेबनान पर हमला किया था। लेबनान में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
हिजबुल्लाह भी कर रहा हमला
सीजफायर होने के बाद इजरायल के हमले का जवाब हिजबुल्लाह भी दे रहा है। गुरुवार यानी 9 अप्रैल को ईरान समर्थित इस उग्रवादी समूह ने कहा कि उसने अमेरिका-ईरान सीजफायर के उल्लंघन के जवाब में इजरायल की ओर रॉकेट दागे हैं। हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसे लेबनान भर में इजरायली हमलों के खिलाफ पटलवार करने का अधिकार है। हिज्बुल्लाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि दुश्मन द्वारा सीजफायर समझौते के उल्लंघन के जवाब में हिजबुल्लाह ने गुरुवार तड़के लेबनान के बॉर्डर के पास मनारा के इजरायली किबुत्ज को रॉकेट बैराज से हमला किया गया।