KhabarFast

MS Dhoni पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, IPS अफसर को हुई जेल, जानें पूरा मामला

Parth Jha | 15 Dec, 2023

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। धोनी पर आईपीएस अफसर ने   फिक्सिंग से जुड़े मामले पर आरोप लगाए थे। जिसको लेकर अदालत ने अफसर पर जेल की सजा सुनाई है।

दरअसल, एमएस धोनी ने मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने एक मीडिया चैनल, एक ऑफिसर और कुछ अन्य लोगों पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी। धोनी की ओर से दायर की गई याचिका में आईपीएल 2013 के फिक्सिंग से जुड़े मामले में उनका नाम घसीटने का आरोप लगाया गया था।

धोनी ने की थी ये अपील

 धोनी ने अदालत में अपील की थी कि कोई भी इस मामले में आगे उनपर बेबुनियाद आरोप ना लगाए, अदालत ने ऐसा ही आदेश पारित भी कर दिया था। जिसके बाद आईपीएस ऑफिसर को छोड़कर बाकी सभी लोगों ने कोर्ट का आदेश माना था। जिसके बाद दोबारा धोनी की टीम की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि ऑफिसर अभी भी उस मामले में गलत आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आईपीएस ऑफिसर संपत कुमार को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई। ये सजा अदालत की अवमानना करने के आरोप में सुनाई गई है। वहीं, अफसर को तुरंत जेल नहीं होगी क्योंकि अदालत ने उन्हें 30 दिन का समय उनका जवाब देने के लिए दिया है।

 2020 में ले चुके हैं संन्यास

बताते चलें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं कहा जा रहा है आईपीएल 2024 में वो आखिरी बार मैदान में दिख सकते हैं, पिछले सीजन के दौरान एमएस धोनी के घुटने में तकलीफ थी लेकिन उम्मीद है कि वो इस बार भी मैदान में अपने बल्ले का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।