KhabarFast

AAP का विवाद अब राष्ट्रपति भवन तक, भगवंत मान और राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति से करेंगे अलग-अलग मुलाकात

Parth Jha | 05 May, 2026

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी में चले आंतरिक संकट अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई। आज राष्ट्रपति भवन में पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अलग- अलग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ सभी आम आदमी पार्टी के नेता मुलाकात करेंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अन्य पांच सांसदों ने पंजाब को धोखा देने का आरोप लगाया है। विधायकों ने कहा कि हमने इन्हें पंजाब के हितों की रक्षा करने के लिए राज्यसभा भेजा था, लेकिन इन्होंने पंजाब के साथ ही विश्वासघात किया है। सभी विधायक राष्ट्रपति से मुलाकात करके इन सभी सांसदों को वापस बुलाने का प्रस्ताव रखेंगे। साथ ही इन सभी सांसदों की जवाबदेही तय करने की मांग भी करेंगे।

उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा- सीएम मान

दिल्ली रवाना होते समय पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। मैं राष्ट्रपति को सूचित करूंगा और उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा।

हम राष्ट्रपति जी से मिलने के बाद इस पर बात करेंगे- संदीप पाठक  

वहीं दूसरी तरफ राघव चड्ढा समेत सभी सांसद सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हम राष्ट्रपति जी से मिलने के बाद इस पर बात करेंगे। मैं किसी झूठी और फर्जी FIR से नहीं डरता हूं।