KhabarFast

Aaj Ka Mausam: देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 12 राज्यों में तेज तूफान और बारिश का खतरा

Parth Jha | 18 Apr, 2026

Aaj Ka Mausam: देश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा गया है। कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। वहीं मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, देश के करीब 12 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम सिस्टम के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारंखड, ओडिशा में भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 से 21 अप्रैल के बीच लू चलने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

बीते शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही आंधी और तेज हवाएं भी चली। जिसकी वजह से लोगों गर्मी से राहत दी है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को तेज गर्मी का एहसास दिलाया। साथ ही अगले सात दिनों तक लोगों को तपस वाली गर्मी का एहसास होगा। तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा। शनिवार के दिन मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। आंशिक बादल दिखाई दें सकते है।