KhabarFast

Aaj Ka Ka Mausam: भीषण गर्मी से तप रहा देश, दिल्ली सहित कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट

Shivani Jha | 23 May, 2026

Aaj Ka  Mausam: देश के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों में बड़ी संख्या भारत के शहरों की है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत में मई महीने में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कई दिनों तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

क्या है इन राज्यों का तापमान

22 मई तक मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विदर्भ के ब्रह्मपुरी में सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। पूर्वोत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

एक्यूआई डॉट

एक्यूआई डॉट इन के अनुसार, 22 मई की रात दुनिया की 50 सबसे गर्म जगहों में 35 शहर भारत के थे। इनमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, नागपुर, चंद्रपुर, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत जैसे शहर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

दिल्ली का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में 28 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश भी भीषण गर्मी से परेशान है। बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में भी पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार समेत 13 राज्यों के लिए राहत

हालांकि बिहार समेत 13 राज्यों के लिए राहत की खबर भी है। मौसम विभाग ने बिहार में 23 और 24 मई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जून की शुरुआत में मानसून सक्रिय होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Also read: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?