KhabarFast

भारती एयरटेल 7 अरब रुपयों में खरीदेगी लूप मोबाइल

Parth Jha | 17 Feb, 2014

भारत की टॉप सेल्युलर कंपनी भारती एयरटेल लूप मोबाइल, का अधिग्रहण करने जा रही है। यह डील सात अरब रुपयों की होगी जिसकी घोषणा इसी सप्ताह में की जाएगी। इस डील से भारती 

एयरटेल को लूप मोबाइल के 30 लाख ग्राहक और लगभग 400 टावर के साथ-साथ वह सभी ऑप्टिक फाइबर और इक्विपमेंट मिलेंगे जिनसे इस समय लूप का नेटवर्क चल रहा है। यह डील भारती एयरटेल को मुंबई सर्कल का सबसे बड़ा ऑपरेटर बना देगी जिसमें लगभग 70 लाख ग्राहक होंगे।