KhabarFast

नोकिया का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

Parth Jha | 25 Feb, 2014

बार्सिलोना: फिनलैड की कंपनी नोकिया ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोकिया ने दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल मेले में एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स नोकिया एक्स प्लस और नोकिया एक्स एल को उतारा है। जिनकी कीमत 89 यूरो, 99 यूरो और 109 यूरो रखी है।

नोकिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष स्टीफन इलोप ने कंपनी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन को पेश करने के साथ ही आशा सीरीज के विस्तार की भी घोषणा की। कंपनी ने नोकिया आशा 230 को पेश किया है जिसकी कीमत 45 यूरो है। उन्होंने कहा कि नोकिया ने एंड्रायड के बल पर किफायती स्मार्टफोन उतारने के लक्ष्य को हासिल कर लिया है और कंपनी को इससे बहुत उम्मीदे हैं। नोकिया एक्स एल में पांच इंच का टचस्क्रीन है और एक्स सीरीज के फोन में माइक्रोसाफ्ट के तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।