KhabarFast

स्पेक्ट्रम नीलामी के नियमों से नाराज कंपनियां

Parth Jha | 18 Feb, 2014

टेलिकॉम इंडस्ट्री के दिग्गजों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के नियमों पर नाराजगी जताई है। भारती एयरटेल के गोपाल विट्टल के मुताबिक 20 साल के लिए बोली सिर्फ 10 दिनों में लगाना कंपनियों के लिए बेहद मुश्किल है। वोडाफोन के मार्टिन पीटर्स ने सरकार से अपील की कि स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग को मंजूरी दी जाए।