KhabarFast

तेल-गैस संकट के बीच भारत ने होर्मुज को लेकर कसी कमर, तैयार किया एक्शन प्लान

Nancy | 20 May, 2026

India Strait of Hormuz: ईरान-अमेरिका संघर्ष का असर पूरी दुनिया में देखने को मिला। जिस वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। दरअसल, दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और जरूरी गैस सप्लाई इसी जलमार्ग से गुजरती है। इसमें भारत का नाम भी शामिल हैं, जो अपना बड़ा हिस्सा कच्चे तेल और एलपीजी खाड़ी देशों से आयात करता है, लेकिन इस संकट की वजह से भारत भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। ऐसे में सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा मजबूत कदम उठाया है। 

Also read: इटली दौरे पर पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, सोशल मीडिया पर छाया  #Melodi

भारत का बड़ा कदम

दरअसल, भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन उर्जा सुरक्षा शुरू कर दिया है। इसके तहत होर्मुज के निकट और गल्फ ऑफ ओमान में पांच से ज्यादा अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। इन युद्धपोतों का मकसद भारत-बाउंड तेल और गैस टैंकरों को सुरक्षित एस्कॉर्ट प्रदान करना तथा क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखना है।

जानकारी के अनुसार, इस तैनाती से अब तक कई भारतीय झंडे वाले जहाज, जिनमें एलपीजी टैंकर शिवालिक और नंदा देवी शामिल हैं, होर्मुज पार करके सुरक्षित भारतीय बंदरगाहों की ओर रवाना हो चुके हैं। इन टैंकरों में हजारों टन एलपीजी लदी हुई थी। विदेश मंत्रालय और ईरान के साथ बातचीत के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग की अनुमति भी मिली है।