West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की पूरी राजनीतिक व्यवस्था में हलचल मचा दी। भाजपा की ऐतिहासिक बंपर जीत और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार की गूंज हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सुनाई दी है। जानकारी के अनुसार, कई मीडिया रिपोर्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है। बता दें, बंगाल में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ ममचा का 15 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के अखबार डॉन ने भाजपा की इस बड़ी जीत पर चर्चा हो रही है। Pak मीडिया ने पीएम मोदी की रणनीति और भाजपा की संगठनात्मक ताकत की सराहना की। अखबार डॉन ने एएफपी की एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की। जिसमें लिखा गया कि यह जीत 2029 के आम चुनाव से पहले मोदी की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।
बांग्लादेश का रुख
इसके अलावा बांग्लादेश ने भी भाजपा की इस जीत पर अपना पक्ष रखा है। बांग्लादेश में इस नतीजे पर चिंता का माहौल है। क्योकि अब अवैध घुसपैठ पर सख्ती बढ़ सकती है। इसी के साथ अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने की कार्रवाई और तेज हो सकती है।