KhabarFast

INTERESTING FACT: राष्ट्रीय पक्षी के लिए ‘मोर’ को ही क्यों चुना गया, बेहद खास है वजह

Parth Jha | 25 Jan, 2023

national birdpeacock: मोर...जो भारत के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में दुनिया भर में पहचाना जाता है। मोर की सुंदरता और रंग-बिंरगे पंखों से हर किसी का मन मोह जाता है।लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि मोर को ही भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्यों बनाया गया है? देश में काफी सारे पक्षियों की प्रजाति मौजूद है, लेकिन हजारों-लाखों प्रजाति में मोर को ही क्यों चुना गया। अब शायद आपके मन में ये जवाब आया होगा कि ये सुंदरता मे सभी को टक्कर देता है, लेकिन ये जवाब आपको गलत है।

मोर को राष्ट्रीय पक्षी क्यों चुना

बता दें कि मोरको चुनने से पहले सारस, हंस, ब्राम्हिणी काइट के नामों पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। हुंआ यूं कि 1960 में नेशनल बर्ड सलेक्शन के लिए तमिलनाडु के राज्य उधगमंडलम में एक मीटिंग हुई। मीटिंग में कहा गया कि राष्ट्रीय पक्षी उससे चुना जाएंगा जो हर राज्य में मौजूद है।

साथ ही आम जनता उसे अच्छे से जानती हो आर वह भारतीय संस्कृति का हिस्सा हो। जिसके बाद मोर इस लिस्ट में सबसे आगे मिले और मोर को चुना गया। वहीं 26 जनवरी 1963 में मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर दिया। हालांकि इस बारे में काफी लोगों को मालूम होगा।