KhabarFast

West Bengal Election:'चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा', कूचबिहार में ममता के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

Parth Jha | 05 Apr, 2026

PM Modi Lashesh Out On CM Mamta:पश्चिम बंगाल में सियासी पार चढ़ने लगा है। पीएम मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

PM मोदी ने कहा कि एक तरफ टीएमसी का भय है और इसका सामना करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कट मनी और भ्रष्टाचार का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ के जरिए, विदेशियों को यहां बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है। 

पीएम का टीएमसी पर निशाना 

कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संदेशखाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है। दूसरी तरफ भाजपा की नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब होगा। चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय होगा। 

टीएमसी लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यहां की निर्मम टीएमसी सरकार बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है। ये निर्मम सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ नहीं समझती है। दो-तीन दिन पहले पूरे देश ने देखा है कि कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया। टीएमसी कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर आतुर है।