KhabarFast

बंगाल की महिलाओं के लिए अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, TMC पर लगाया गंभीर रोप

Parth Jha | 21 Apr, 2026

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TMC पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस, TMC ने दार्जिलिंग के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूरे बंगाल को TMC के जुर्म से मुक्त करने का है। इस बार पूरा बंगाल तय करके बैठा है कि (ममता बनर्जी) दीदी को निकालने का समय आ गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही, 6 माह में हर गोरखा के मुंह पर संतोष वाली हंसी हो, ऐसा समाधान हम निकाल लेंगे। उन्होंने ने कहा कि हम आपको भी समझते हैं और आपकी समस्या को भी समझते हैं। इसलिए भाजपा के अलावा गोरखा समस्या का कोई समाधान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंग के लिए ममता सरकार का बजट 2,000 करोड़ रुपये है। जबकि मदरसों और मुसलमानों के लिए ममता सरकार का बजट 5,800 करोड़ से अधिक है। ये अन्याय अब लंबा नहीं चलने वाला।

भाजपा सरकार बनते ही सभी गोरखाओं के मन में जो है- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए गृह मंत्री बनने के बाद मैंने तीन बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन एक बार भी ममता का प्रतिनिधि नहीं आया। ममता दीदी, गोरखा समस्या के समाधान के लिए हम आप पर निर्भर नहीं हैं।  हमने एक Interlocutor नियुक्त करने का काम किया है, जो यहां के गोरखा संगठनों और बंगाल सरकर के अधिकारीयों से मिलकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भाजपा सरकार बनते ही सभी गोरखाओं के मन में जो है, वही समाधान हम देंगे।

महिला को लिए अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

यहां भाजपा सरकार बनते ही पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को भी 3,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कि चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी भूमि का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा दिया जाएगा और मजदूरी को 2 साल में 500 रुपये से ज्यादा करने का काम भाजपा करेगी।