KhabarFast

Weather Update: यमुना के जलस्तर ने लोगों की एक बार फिर बढ़ाई मुसीबत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Parth Jha | 24 Jul, 2023

Weather Forecast: देशभर में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। जहां एक तरफ दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ जाने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के मुताबिक , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 24 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में 25जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने रविवार को गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि 24जुलाई को राज्य में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। नागपुर मंडल में 13जुलाई से अब तक बाढ़, और बिजली गिरने की घटनाओं में 11लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी  कुछ जगहों पर भी  भारी बारिश की आशंका है। देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिलों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

यमुना ने बढ़ाई मुसीबत

दिल्ली में भी यमुना की बाढ़ ने लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त कर दी है। दिल्ली में यमुना का उफान फिर से डराने लगा है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा के हथिनी बैराज कुंड से छोड़े जाना वाला पानी यमुना को डरावना बना रहा है। बताया जा रहा है हथिनीकुंड बैराज से 2लाख क्यूसेक से ज्यादा क्षमता के साथ पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। रविवार देर रात यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर 206.44मीटर पर चला गया।  जिसके बाद प्रशासन के सुरक्षा कि लिए 60टीमों को अलर्ट कर दिया है।