NCST Report Over Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा और फरमान ने हाल ही में शादी रचाई थी। अब उनकी शादी ही सवालों के घेरे में हैं। वजह है राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST की रिपोर्ट। ये रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। अब फरमान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
दरअसल, मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर आई NCST रिपोर्ट ने पूरा खेल ही पलट दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मोनालिसा विवाह के समय नाबालिग थी। इसके बाद मोनालिसा के पति फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
आयोग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
आयोग की जांच के मुताबिक, पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा की उम्र शादी के वक्त 18 साल से कम थी। यह विवाह 11 मार्च 2026 को केरल में हुआ था। शिकायतकर्ता प्रथम दुबे की ओर से 17 मार्च 2026 को आयोग में याचिका दाखिल की गई थी। जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड से खुलासा हुआ। जहां मोनालिसा की जन्मतिथी 30 दिसंबर 2009 पाई गई। इस आधार पर उसकी उम्र 16 वर्ष है। अब जांच टीम ने इसे गंभीर गड़बड़ी मानते हुए संबंधित दस्तावेजों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की सिफारिश की है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आयोग की रिपोर्ट आने के बाद महेश्वर थाने में विभन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पति फरमान खान पर कानूनी शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क की परतें खंगालने में जुटी है। इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने पुष्टी करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस पूरे विवाद ने राजनीतिक रंग भी लिया है। शादी के आयोजन और संरक्षण को लेकर कुछ संगठन और नेताओं की भूमिका पर भी उंगलियां उठ रही हैं।