KhabarFast

Uttarakhand News: नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Parth Jha | 21 May, 2026

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां भिवाली क्षेत्र में एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भिवाली क्षेत्र में सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास सड़क पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ढैला गांव के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पाँच लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also read: देहरादून के अस्पताल में बड़ा हादसा, ICU के AC में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, 2 घायल

इलाके में अफरा तफरी

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी यूपी नंबर की थी। इसका नंबर UP 32 QU 1874 है। हादसा करीब दोपहर करीब सवा 2 बजे हुआ। जैसे ही कार के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी।