KhabarFast

UMESH PAL MURDER CASE : '...सरेआम गोलियों से भूना', हत्या करने की असली वजह आई सामने!

Parth Jha | 04 Mar, 2023

The reason for the murder came to the fore: उमेश पाल हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस दौरान हत्या की वजह सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि धूमनगंज में करोड़ों की जमीन के एवज में उमेश पाल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी किसी और ने नहीं, बल्कि अतीक अहमद के गुर्गों ने मांगी थी।

हत्या की वजह आ सामने

दरअसल 24अगस्त 2022को उमेश पाल ने धूमनगंज थाने में अतीक के 5गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। एफआईआरमें  खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा और अबूसाद को नामजद किया गया था। इनमें खालिद जफर वही शख्स था जो असलहों से लैस होकर उमेश पाल की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। वहीं उमेश पाल को धमकाते हुए अतीक के गुर्गों ने कहा था कि अतीक भाई का आदेश है कि पहले एक करोड़ दे दो, वरना इस जमीन को भूल जाओ। अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो मारा जाएगा।

वहीं उमेश पाल ने रंगदारी देने के बजाय पुलिस को रुख किया और एफआईआरदर्ज करवा दी थी। इससे साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद नाराज हो गया था। उमेश पाल की इस नाफरमानी को बताने के लिए अतीक के दो गुर्गे साबरमती जेल में मिलने गए थे और वहीं से उन्हें उमेश पाल की हत्या का इशारा मिला था।

कौन है अतीक अहमद

अतीक अहमद का जन्म 10अगस्त 1962को हुआ था। मूलत वह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के रहने वाले है। पढ़ाई लिखाई में उनकी कोई खास रूचि नहीं थी। इसलिये उन्होंने हाई स्कूल में फेल हो जाने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कई माफियाओं की तरह ही अतीक अहमद ने भी जुर्म की दुनिया से सियासत की दुनिया का रुख किया था। पूर्वांचल और इलाहाबाद में सरकारी ठेकेदारी, खनन और उगाही के कई मामलों में उनका नाम आया।

जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही अतीक अहमद के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था और वो मुकदमा था हत्या का। बात 1979की है जब 17साल की उम्र में अतीक अहमद पर कत्ल का इल्जाम लगा था। उसके बाद अतीक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल दर साल उनके जुर्म की किताब के पन्ने भरते जा रहे थे।