KhabarFast

Uttar Pradesh News: यूपी में बकरीद को लेकर गाइडलाइंस जारी, सीएम योगी ने दिए 10 सख्त आदेश

Sachin Kumar | 25 May, 2026

Uttar Pradesh News:बकरीद को लेकर पूरे देश में तैयारी शुरू हो चुकी है। 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस अफसर और डीएम को बड़ा आदेश दिया है। सीएम योगी ने इसको लेकर बैठक भी की है।  

सीएम योगी ने आदेश दिया है कि बकरीद के दिन खुले में नमाज और कुर्बानी पर सख्त मनाही है। इसके अलावा सीएम योगी ने बकरीद के मद्देनजर 10 सख्त आदेश दिए हैं।

बकरीद के मौके पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएम योगी ने कहा कि बकरदीद के दिन भी हालत में खुले में नमाज नहीं होना चाहिए। साथ ही खुले में किसी की तरह की कुर्बानी नहीं हो, प्रतिबंधित पशुओं कूी कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। बकरीद का त्योहार पुरानी परंपरा के मुताबिक मनाई जाए। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कुर्बानी के बाद गंदगी न फैलाई जाए। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया और ईदगाहों पर पुलिस फोर्स तैनात करने  आदेश दिए गए हैं।

सीएम योगी के 10 निर्देश

नमाज मस्जिद परिसर में ही पढ़ी जाए

नमाजियों की संख्या ज्यादा तो शिफ्ट के हिसाब से नमाज पढ़े

खुले में किसी तरह की कुर्बानी न दी जाए

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक

कुर्बानी के बाद गंदगी ना फैलाएं

हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखें

किसी भी हालत में खुले में नमाज अदा ना हो

सड़कों को जाम कर नमाज नहीं होगी

ईदगाहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे

संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी 

Also read: UP News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की जोरदार टक्कर में 4 लोगों ने तोड़ा दम; 2 अन्य घायल