KhabarFast

US-Iran War:'48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोले नहीं तो...' डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सबसे बड़ी धमकी

Parth Jha | 22 Mar, 2026

America Warns Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 23वें दिन भी जारी है। 21 मार्च को अमेरिका-इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज पर हमला किया। इसके जबाव में ईरान ने इजरायल के न्यूक्लियर शहर पर बम बरसाए। इस सबके के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सबसे बड़ी धमकी दे दी है।   

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार यानी 22 मार्च को कहा कि अगर ने ईरान ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला, तो अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा। अमेरिका ने साफ शब्दों ने कहा कि वो इसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्रों से करेगा।

क्या ईरान खोलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं दे रहा हैं। हालांकि, ईरान की तरफ से भारत समेत कुछ देश को राहत दी गई है। लेकिन अभी बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए हैं। जिसके कारण कई देशों में तेल के दाम बढ़ गए हैं। यह वह जलमार्ग है जिससे दुनिया की लगभग पांचवां हिस्सा तेल आपूर्ति का गुजरता है। इसी बीच ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट को होर्मुज खोलने की धमकी दी है। अब ये देखने वाली बात होगी कि ईरान होर्मुज को खोलता है या नहीं, अगर नहीं खोलता है तो अमेरिका क्या एक्शन लेता है।

23वें दिन भी युद्ध जारी

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 23वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका और इजरायल एक साथ ईरान पर हमला कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल पर हमला कर रहा है और अमेरिका के एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस सबके बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देश भी युद्ध में उलझ गए हैं। जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कुछ ही जहाज रोज पार कर रहे हैं। जिसके कारण ईंधन की दिक्कत कई देशों में देखी जा रही है।