KhabarFast

US-Iran Faceoff: 'चोट लगी है लेकिन वो शायद...' मोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का सनसनीखेज दावा

Parth Jha | 13 Mar, 2026

Trump Big Claim Over Mojataba Khamenei: इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध ने खाड़ी देशों की टेंशन बढ़ा दी है। ईरान की तरफ से कई दावे लगातार किए जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कई दावे किए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोजतबा खामेनेई अभी किसी ना किसी रूप में जीवित हैं। भले ही वह जंग शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हो। इसके अलावा एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया था कि मोजतबा खामेनेई अमेरिकी हमले में घायल हो गए थे।

ट्रंप ने क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप ने एक रेडियो चैनल से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शायद मोजतबा खामेनेई जीवित हैं। उन्हें चोट लगी है लेकिन, मुझे लगता है कि वह शायद किसी ने किसी रूप में जीवित है। अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान मोजतबा खामेनेई के पद संभालने के बाद दिए गए पहले सार्वजनिक बयान के बाद आई है। जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में वह पीछे नहीं हटेंगे।  

मोजतबा खामेनेई ने क्या संदेश दिया

इससे पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपना संदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को होर्मुज ऑफ स्ट्रेट बंद कर देना चाहिए। खाड़ी अरब देशों पर लगातार हमले करते रहना चाहिए, ताकि दबाव बनाया जा सके। उनके इस बयान से साफ होता है कि वह युद्ध जारी रखने के पक्ष में हैं। हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद मोजबता खामेनेई कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।