KhabarFast

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुराने विवाद को लेकर दो युवकों को मारी गोली

Parth Jha | 05 Mar, 2023

Up crime: सुल्तानपुर में पुराने विवाद में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिये अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी पाकर एसपी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

दरअसल ये मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के कौढियारा गांव का। इसी गांव में करीब 6माह पूर्व बच्चों के गेंद खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद विपक्षियो ने पहले भी मारपीट की थी। आज भी उसी विवाद को लेकर बदमाशों ने धर्मेंद्र और अर्जुन को गोली मार दी। धर्मेंद्र के पेट और अर्जुन के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। आनन फानन दोनों को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को लखनऊ।रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही एसपी सोमेन बर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है हमलावरों की तलाश के लिए मौके से ही 4 टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा दो युवकों को गोली लगी है दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं गोली मारने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है।