KhabarFast

मातम में बदली होली की खुशियां, तेज रफ्तार के चलते आपस में टकराई दो बाइकों, दो युवक की दर्दनाक मौत

Parth Jha | 05 Mar, 2026

Pilibhit Road Accident: यूपी के पीलीभीत के थाना दिलसंडा क्षेत्र के गौहनिया गांव के निकट तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने से दो मोटर साइकिल टकरा गई,दोनों मोटर साइकिल की भिंडत में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, होली की खुशी माता में बदल गई जिससे दोनों परिवार में मातम सा छा गया, वहीं दोनों मृतक अपनी-अपनी ससुराल से होली का त्यौहार मना कर वापस लौट रहे थे,युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ़ हरीश कुमार पुत्र नेम चंद्र निवासी जमुनिया तालुक ईदगांव  थाना बिलसंडा के रूप में हुई, जो अपनी ससुराल सुरेंद्र गगुआपुर गांव से लौट रहा था,वहीं दूसरे मृतक की पहचान धनपाल पुत्र हरेंद्र जो गांव बड़ेला बड़ा गांव थाना पुवाया जनपद शाहजहांपुर का निवासी था। जबकि धनपाल बिलसंडा क्षेत्र के बकैनिया गांव में अपनी ससुराल राम गुलाम के घर से वापस जा रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

राहगीरों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतकों के पास से मिलेदस्तावेज़से पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाऔर इस घटना की जांच में जुट गई है।