KhabarFast

‘देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है’ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Parth Jha | 13 Mar, 2026

Rahul Gandhi in Lucknow: यूपी के लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।

इस दौरान ने राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे?उन्होंने कहा कि मैंने संसद में एपस्टीनका नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं। इनका नाम एपस्टीनफाइल में है और ये एपस्टीनके दोस्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया। यानी नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ Epstein files है। दूसरी तरफ अडानी केसहै

उस दिन हम BJP हो जाएंगे- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमीर होना ही नहीं चाहती। कांग्रेस पार्टी का ये डिजाइन गांधी जी के समय से ही है। जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जाएंगे, उस दिन हम BJP हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बात हमें लोकसभा चुनाव के दौरान समझ आई, जब हमारे सारे खाते फ्रीज कर दिए गए, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विचारधारा की पार्टी है, जिसे कोई रोक नहीं सकता।