KhabarFast

UP NEWS: बस्ती में तेज रफ्तार का कहर, कार और टेंपो में तीन लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Parth Jha | 09 Mar, 2026

Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दरअसल यह हादसा रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पहले स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी और फिर टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।