KhabarFast

UP ATS के हत्थे चढ़ा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, अवैध धर्मांतरण करवाने का लगा था आरोप

Parth Jha | 05 Jul, 2025

UP ATS arrested Jamaluddin alias Changur Baba: पिछले कई महीने में कई सारे लोगों की घर वापसी कराई गयी थी, जिसके बाद अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी एटीएस ने 50हज़ार रुपए के इनामी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया है। छांगुर बाबा के गिरोह के पास से करीब 100करोड़ की फंडिंग कई सालो में विदेशो से प्राप्त हुई थी, गिरोह के कई सारे सदस्य विदेशी यात्रा करते थे जिनमे ज्यादातर गल्फ देश जाते थे। अवैध धर्मांतरण कराने वाले जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के संबंध में कुछ चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है।

ये सच्चाई आई सामने

शिकायत- बलरामपुर में पीर साहब, नसरीन, जमालुददीन, महबूब आदि के नाम से कई संदिग्ध व्यक्तियों के रहने, विदेशी फण्डिंग से एक साल के अन्दर करोड़ों रुपये की संपत्ति- शोरूम, बंगला, लग्जरी गाड़ियां खरीदे जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पता चला कि जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा पिछले तीन-चार साल से उपरोक्त पते पर मुंबई के नवीन घनश्याम और उसकी पत्नी नीतू नवीन रोहरा और पुत्री समाले नवीन रोहरा के साथ रहता था। तीनों व्यक्ति मूलरूप से सिंधी है जिनका ब्रेनवाश करके छांगुर शाह ने इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिये प्रेरित किया था।