umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज में गवाह उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।वहीं दूसरी तरफ शूटर का नाम विजय और उस्मान है जो पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई थी।
वहीं शूटर उस्मान पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। इसके अलावा कहा जा रहा है कि उमेश पर पहली गोली चलाने वाला शख्स उस्मान ही था।बता दे कि उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह थे।पिछले शुक्रवार जब वह कोर्ट से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी घर के सामने ही उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। इन बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग किए और बमबारी की जिसमें उमेश पाल और उनके सरकारी गनर संदीप निषाद की मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला
दरअससल, 25 जनवरी 2005को तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी। उस समय में वह दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ियों को घेरकर शूटरों ने फायरिंग की। राजू पाल समेत उनके दो करीबियों की इस वारदात के बाद मौत हो गई थी। उमेश पाल इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। मामले की पैरवी स्थानीय कोर्ट-कचहरी से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उमेश पाल ही कर रहे थे।
उमेश की पैरवी ही थी कि हाई कोर्ट ने दो महीने में राजू पाल हत्याकांड का ट्रायल पूरा करने का आदेश दिया था लेकिन इससे पहले ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई। उमेश की हत्या उनके घर के ठीक सामने की गई है, जिसमें 6शूटर शामिल थे। शूटरों को वारदात को अंजाम देने में सिर्फ 47सेकेंड लगे थे।