Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।
ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद मैं इसे जंग नहीं कहता। ईरान डील करने के लिए मरा जा रहा है। उनकी नेवी चली गई है, उनकी एयर फ़ोर्स चली गई है, और हर तरह का इक्विपमेंट लगभग खत्म हो गया है। उनकी ड्रोन फ़ैक्ट्रियां लगभग 82% बंद हो गई हैं। वे डील करना चाहते हैं। हमने उनकी वह न्यूक्लियर कैपेसिटी खत्म कर दी और इसलिए उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि वे युद्ध नहीं बल्कि शांति चाहते हैं।
उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने 42,000 लोगों को मार डाला। मैं उस देश को एक खास तरीके से बचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक कठोर समूह है, लेकिन हमने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया है। उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है, इसलिए देखते हैं कि वे कितने समय तक टिक पाते हैं।