Gujrat News: गुजरात के वलसाड जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां कपराडा के वीरक्षेत्र के पास एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हैं। इस वाहन में 28 लोग यात्रा कर रहे थे। वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गईृ। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार 'आणु' कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के शिकार लोग गिरनारा गांव के रहने वाले थे। जो कोलवेरा गांव में आणु कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई।
परिवार में पसार मातम
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप वैन पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी वह अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी और उसके ब्रेक फेल हो गए। वहीं, ब्रेक काम न करने के कारण वैन पीछे हटने लगी, ड्राइवर का वैन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे से परिवार में गम का माहौल है।