नई दिल्ली: सलमान खान की अपनी आने वाली फिल्म टाइगर-3 के रिलीज की घोषण कर दी गई है। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर फिल्म के रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। साथ ही फिल्म का प्रोमो भी जारी किया है। उन्होंने लिखा कि आप सब अपना ख्याला रखें। 2023 की ईद पर टाइगर 3 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 21अप्रैल 2023 को टाईगर 3 एक बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा अभिनेता इमरान हाशमी भी हैं। कुछ दिन पहले, टाइगर 3 की पूरी कास्ट शूटिंग के लिए दिल्ली में आई थी। भारत के साथ-साथ तुर्की, ऑस्ट्रिया और रूस सहित कई देशों में इस फिल्म की शूटिंग की गई है। टाइगर 3 में सलमान रॉ एजेंट, अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की भूमिका निभाएंगे, जबकि कैटरीना महिला प्रधान जोया की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एक था टाइगर नामक लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 2012में आई और कबीर खान द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। दूसरी फिल्म, टाइगर ज़िंदा है 2017में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया था। सलमान और कैटरीना ने फ्रैंचाइज़ी की दोनों फिल्मों में अभिनय किया है।