Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के अंदर से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। ये घटना गोरखपुर के जिला पंचायत रोड स्थित महाराणा प्रताप बिल्डिंग की है।
दुकान से बरामद हुआ शव
स्थानीय दुकानदारों को पिछले किछ समय यश फ्लैक्स नाम की दुकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर खुलवाया, तो अंदर 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान कुमारी गंगोत्री यादव के रूप में हुई है। जो महाराजगंज जिले की रहने वाली थी और गोलघर स्थित दुकान चलाती थी।
परिजनों का कहना है कि गंगोत्री पिछले करीब 8 वर्षों से अनिल गुप्ता नामक युवक के साथ रहती थी। बीते तीन दिनों से उनका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। संपर्क नहीं होने पर परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका जताई और सीधे गोरखपुर पहुंचे। जहां पर दुकान की तलाशी ली गई। वहीं, दुकान के भीतर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
गंगोत्री का पार्टनर फरार
वहीं, घटना के बाद से अनिल गुप्ता फरार है और उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी और किसी को घटना की जानकारी नहीं थी।