KhabarFast

''द कश्मीर फाइल्स'' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको चौंकाया, हरियाणा में टैक्सी फ्री

Parth Jha | 12 Mar, 2022

नई दिल्ली:  कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर तमाम विवाद हुए, लेकिन इसके लिए दर्शकों की उत्सुकता कम नहीं हुई। अब फिल्म के पहले दिन के कारोबार से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके लिए लोग कितने बेताब थे। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।साथ ही हरियाणा सरकार ने इस पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।

अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' का पहला दिन का चौकाने वाला कारोबार। लिमिटेड स्क्रीन्स (करीब 630स्क्रीन्स) मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कारोबार किया है।शुक्रवार को भारत में 3.55करोड़ रुपये कारोबार किया। तरण आदर्शन का कहना है कि फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन इस कलेक्शन में और बढ़ोतरी हो सकती है।

अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों सितारों की दमदार अदाकारी से सजी इस फिल्म के साथ ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे श्याम' भी रिलीज की गई है। लेकिन इस क्लैश का 'द कश्मीर फाइल्स' पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख दे रहा। इस फिल्म से उम्मीद से की गुना ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है।