KhabarFast

घर में लगा WiFi राउटर बन सकता है जासूसी का जरिया, बिना फोन के भी हो सकती है आपकी ट्रैकिंग

Nancy | 27 May, 2026

WiFi Security Warning: घर का साधारण WiFi राउटर अब सिर्फ इंटरनेट कनेक्टिविटी देने वाला उपकरण नहीं रह गया है। ये अब आपकी हर समय जासूसी कर सकता है? दरअसल, जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) के शोधकर्ताओं के अनुसार, WiFi नेटवर्क आपकी पहचान, हरकतों और उपस्थिति का पता लगा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब बिना आपके फोन, लैपटॉप या किसी भी डिवाइस के जेब में होने के बावजूद संभव है। वहीं, अब रिसर्चर्स ने राउटर के सर्विलांस टेक्नोलॉजी को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।

WiFi राउटर बना जासूस

KIT के शोधकर्ता जूलियन टॉड्ट और उनकी टीम के अनुसार, आधुनिक WiFi राउटर (खासकर 802.11ac) में इस्तेमाल होने वाली Beamforming Feedback Information (BFI) तकनीक का दुरुपयोग कर कोई भी व्यक्ति या संगठन आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकता है। यह जानकारी राउटर से plaintext (बिना एन्क्रिप्शन) में भेजी जाती है, जिसे आसानी से कैप्चर किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, साधारण WiFi सिग्नल्स का इस्तेमाल कर व्यक्ति की पहचान लगभग 100% सटीकता से की जा सकती है। स्टडी में रिसर्चर ने 197 प्रतिभागियों पर इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग की। उन्होंने दावा किया कि यह टेक्नोलॉजी 99.5% सटीकता के साथ व्यक्तियों की पहचान करने में प्रभावी साबित हुई। शोधकर्ताओं ने बताया कि निगरानी करने के लिए व्यक्ति के पास फोन या WiFi डिवाइस हो, ये जरूरी नहीं है। इसके लिए आसपास कोई भी सक्रिय WiFi डिवाइस होने पर भी सिग्नल प्रभावित होता है।

Also read: नई Electric Bike हुई लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

कैसे काम करता है यह खतरा?

अगर आप किसी दुकान, ऑफिस या घर के पास से गुजरते हैं, जहां WiFi चालू है, वहां, WiFi राउटर अब छिपे हुए कैमरे की तरह काम करेंगे और आपको बिना बताएं आपकी जासूसी शुरू हो जाएगी। Beamforming तकनीक इन बदलावों को रिकॉर्ड करती है और AI की मदद से व्यक्ति की गतिविधि, चलने का तरीका और पहचान का पता लगाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पैसिव (निष्क्रिय) है, यानी हमलावर को कोई सिग्नल भेजने की जरूरत नहीं पड़ती।