KhabarFast

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo का नया फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा फीचर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Nancy | 18 Apr, 2026

Vivo X300 Ultra: कैमरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज के सबसे पावरफुल मॉडल X300 Ultra को भारत लाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें दो 200MP कैमरा दिए गए हैं – एक मुख्य सेंसर और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो जूम के लिए। ZEISS के साथ पार्टनरशिप में तैयार यह डिवाइस प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का नया स्तर तय करेगा।

vivo का X300 Ultra और X300 FE

vivo इंडिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म और अपनी वेबसाइट पर X300 Ultra और X300 FE को 'coming soon' बताते हुए टीजर जारी किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह लॉन्च 7 मई 2026 को होने की संभावना है, जबकि सेल्स 14 मई से शुरू हो सकती है। यह पहला मौका होगा जब विवो का 'Ultra' वेरिएंट भारत में उपलब्ध होगा, जो पहले मुख्य रूप से चीन तक सीमित था। 

X300 Ultra के मुख्य हाइलाइट्स

1. कैमरा सिस्टम:

·         200MP मुख्य कैमरा (Sony LYTIA 901 सेंसर, लगभग 1-इंच साइज, f/1.68, OIS)

·         200MP ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.7x ऑप्टिकल जूम, 105x तक डिजिटल जूम)

·         50MP अल्ट्रावाइड कैमरा

·         50MP सेल्फी कैमरा

·         ZEISS ट्यूनिंग के साथ बेहतरीन कलर साइंस, लो-लाइट परफॉर्मेंस और सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग (4K 120fps तक)। 

Also read: 28 दिन की वैलिडिटी से मिलेगी राहत, Airtel का 60 दिन वाला सस्ता प्लान हुआ लॉन्च; यहां देखें पूरी डिटेल्स

2. डिस्प्ले: 6.82 इंच 2K LTPO AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और हाई ब्राइटनेस।

3. परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज।

4. बैटरी: 6600mAh (कुछ रिपोर्ट्स में 7000mAh तक का जिक्र), 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग।

5. अन्य फीचर्स: Android 16 पर आधारित OriginOS 6, IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, प्रीमियम डिजाइन।

इन बड़ी कंपनियों को देगा टक्कर

vivo का दावा है कि X300 Ultra प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट जैसा अनुभव देगा – लाइव शो, वाइल्डलाइफ, पोर्ट्रेट या लंबी दूरी की शूटिंग में यह फोन बेजोड़ साबित होगा। टेलीफोटो एक्सटेंडर (टेलीकन्वर्टर) के साथ जूम क्षमता और भी बढ़ जाएगी। यह लॉन्च विवो के लिए खास है क्योंकि Ultra मॉडल पहली बार भारत जैसे बड़े मार्केट में आ रहा है। कैमरा-फोकस्ड फोन की डिमांड को देखते हुए X300 Ultra Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देगा।