Smartphone Overheating Solution: देशभर में हीटवेव का प्रकोप जारी है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 42-45 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिस वजह जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में तेज धूप का असर आपके स्मार्टफोन पर भी पड़ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियों का कहना है कि 35 डिग्री से ज्यादा का तापमान फोन की बैटरी की उम्र कम कर सकता है और परफॉर्मेंस को भी धीमा कर सकता है। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे है, जो आपके फोन को तेज धूप से बचा सकता हैं।
1. फोन को तेज धूप से रखें दूर
फोन को कभी भी डैशबोर्ड, खिड़की की सिल या सीधे सूरज की रोशनी में न छोड़ें। घर से बाहर निकलते समय फोन को छाया में या बैग के अंदर रखें। फोन कंपनियां बताती है कि फोन को 0-35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही इस्तेमाल करना चाहिए।
2. हल्के और वेंटिलेशन वाले फोन कवर यूज करें
मोटा या सिलिकॉन फोन कवर ठंडक बाहर निकलने नहीं देचा, जिस वजह से गर्मी अंदर ही रहती है। ऐसे में अगर फोन गर्म हो रहा है तो उसे कवर से निकालकर ठंडी हवा में कुछ देर के लिए रख दें। इसके अलावा हल्के और वेंटिलेशन वाले कवर ही यूज करें।
3. स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें
इसके अलावा ज्यादा ब्राइटनेस, GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई और बैकग्राउंड ऐप्स फोन को ज्यादा गर्म कर देते हैं। इसके लिए ऑटो-ब्राइटनेस ऑन रखें।
4. गर्म जगह में चार्जिंग न करें
चार्जिंग के दौरान फोन पहले से ही गर्म होता है। इसलिए इसे सूरज की रोशनी या गर्म कमरे में चार्ज करने से बचें। इसके अलावा गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान फोन चार्ज ना करें। फोन को ठंडे, छायादार जगह पर चार्ज करें और 80%-90% चार्ज होने पर प्लग निकाल दें।
5. लगातार फोन यूज करने से बचें
लगातार गेमिंग, नेविगेशन या कैमरा इस्तेमाल न करें। अनावश्यक ऐप्स बंद करें। समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक रखें। अगर फोन बहुत गर्म हो जाए तो 15-20 मिनट के लिए पावर ऑफ कर दें। इससे फोन खुद ही ठंडा होने लगेगा।