Meta Plus Service: अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Meta ने भारत समेत दुनिया भर के Instagram, WhatsApp और Facebook यूजर्स के लिए नया Paid Plus Subscription Plans को लॉन्च किया है। जिसके लिए आपको मंथली चार्ज देना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स एडवांस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, उन्हें इसके लिए अब हर महीने पैसे देने होंगे। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि प्लस सब्सक्रिप्शन वाला प्लान एकदम ऑप्शनल है, Instagram, WhatsApp और Facebook पहले की तरह ही फ्री रहेगा।
बता दें, मेटा की हेड ऑफ प्रोडक्ट नाओमी ग्लीट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के जरिए प्लस सब्सक्रिप्शन की जानकारी है। कंपनी ने इसे Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus नाम दिया है। तो वहीं, पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू, स्टोरी रीवॉच काउंट, कस्टम थीम्स जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।
पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी?
WhatsApp Plus: 2.99 डॉलर (लगभग 290 रुपए) प्रति महीना है।
Instagram Plus और Facebook Plus: 3.99 डॉलर (लगभग 387 रुपए) प्रति महीना है।
हालांकि, ये कीमतें अमेरिका में तय की गई हैं। भारत समेत अन्य देशों में लोकल करेंसी और टैक्स के हिसाब से कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। फिलहाल, कंपनी ने अभी तक भारत के लिए आधिकारिक कीमत तय नहीं की हैं।
कौन-कौन से मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स?
1. WhatsApp Plus
WhatsApp यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन के तहत सब्सक्राइबर्स को कस्टम थीम और आइकॉन्स, एक्सक्लूसिव रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स, एडिशनल पिन्ड चैट्स और एडवांस्ड लिस्ट कस्टमाइज़ेशन जैसे टूल्स देगा। इसका फोकस मैसेजिंग पर्सनलाइज़ेशन पर रहेगा।
2. Instagram Plus
Instagram यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन में स्टोरी को हफ्ते में एक बार स्पॉटलाइट करके ज्यादा व्यूज पाना, स्टोरी 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखना, बिना व्यूअर बने किसी की स्टोरी प्रीव्यू करना, स्टोरी व्यूअर्स की लिस्ट सर्च करना और रीवॉच की संख्या देखना, सुपर हार्ट जैसे एनिमेटेड रिएक्शन्स कस्टम ऐप आइकॉन, बायो में कस्टम फॉन्ट और एक्स्ट्रा प्रोफाइल पिन्स जैसे टूल्स मिलेगी।
3. Facebook Plus
Facebook यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन में स्टोरी और सोशल एक्सप्रेशन से जुड़े मिलते-जुलते फीचर्स मिलेंगे।
क्यों लाया Meta यह सब्सक्रिप्शन?
मालूम हो कि मेटा लंबे समय से रेवेन्यू के लिए सिर्फ ऐड्स पर निर्भर है। लेकिन अब कंपनी AI में भारी निवेश के चलते पैसे कमाने का नया सोर्स तलाश कर रही हैं। इसलिए कंपनी यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन लेकर आई है। यह ऐप्स हमेशा फ्री रहेंगे। लेकिन जो लोग ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, उन्हें पैसे देने पड़ेगे।