T20 World Cup Controversy: पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर विवादों में फंस चुके हैं। टी20I विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की ड्रग टेस्ट रिर्पोट पॉजिटिव आई है। जिसकी बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विश्व के दौरान ही सैंपल लिया गया था।
विश्व कप के दौरान पाकिस्तान ने अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। इस दौरान मोहम्मद नवाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए थे। वहीं पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से सुपर-8 स्टेज से बाहर हो चुकी थी। जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुआ। वैसे उनके करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा। इंग्लैंड काउंटी क्लब सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (Surrey County Cricket Club) ने नवाज के साथ सभी करार को रद्द कर दिए है। दूसरी तरफ टी20 ब्लास्ट में खेलने के लिए एनओसी मिल चुका था और इस हफ्ते उसका भी ऐलान होना था, लेकिन इस विवाद के बाद वह इस लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। यह लीग 26 मई से 18 जुलाई तक होने वाली थी।
मैदान पर नवाज का संघर्ष जारी
आपको बता दें कि विश्व के दौरान से ही नवाज मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं। अभी वो पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तान की तरफ से खेल रहे थे, वह पर भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 36 रन बनाए हैं,जबकि गेंदबाजी में 6 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन उनका औसत 32.66 और इकोनॉमी 10.88 रही है।