Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत से ही बाजार हरे निशान में रहा और पूरे दिन खरीदारी का माहौल बना रहा। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक BSE Sensex 521.60 अंकों की बढ़त के साथ 77,153.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स NIFTY 50 भी 170.90 अंकों की तेजी के साथ 23,946.00 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
बैंकिंग सेक्टर का मिला सपोर्ट
बैंकिंग सेक्टर ने आज बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। Nifty Bank में 718.70 अंकों की जोरदार बढ़त दर्ज की गई और यह 55,540.40 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा मिडकैप और फिन निफ्टी इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे, जिससे पूरे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा। टॉप गेनर्स की बात करें तो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीराम फाइनेंस 2.98% की बढ़त के साथ ₹1,025.95 पर पहुंच गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 2.33% चढ़कर ₹189.00 पर बंद हुआ।
केनरा बैंक में भी 1.74% की तेजी दर्ज हुई और यह ₹140.31 पर रहा। टाटा मोटर्स कमर्शियल में 1.61% की बढ़त देखने को मिली। वहीं विप्रो और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में भी क्रमशः 1.47% और 1.43% की तेजी रही।
क्या कहते है एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले दिन की तेज गिरावट के बाद निचले स्तरों पर अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। साथ ही वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव में कमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकिंग सेक्टर में आई मजबूती ने पूरे बाजार की दिशा बदल दी। हालांकि बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन निफ्टी का 23,900 के ऊपर टिकना निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। कुल मिलाकर, शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए राहत और मजबूती लेकर आया, जिससे निवेशकों को सप्ताह