Amanpreet Singh Gill Demise: क्रिकेट की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज और टीम इंडिया अंडर-19 टीम के खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, 6 मई बुधवार को चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमनप्रीत सिंह के जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अलावा विराट कोहली भी मायूस हो गए है।
अंडर-19 का हिस्सा बने
बता दें, अमनप्रीत सिंह गिल का जन्म सितंबर 1989 में चंडीगढ़ में हुआ था। वे दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज थे और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए खेलते थे। 2007 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 ट्राई-सीरीज में उन्होंने विराट कोहली और मनीष पांडे के साथ टीम में शामिल होकर शानदार प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए और अच्छ गेंदबाजी की।
इसके अलावा अमनप्रीत IP; में वे किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम का हिस्सा भी रह चुके थे। बाद में वे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति के सदस्य भी बने और पंजाब क्रिकेट में अहम भूमिका भी निभाई।
सदमे में विराट कोहली
अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर विराट कोहली भी काफी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर रते हुए लिखा 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर सदमे और दुख में हूं। उनकी परिवार और प्रियजनों को प्रार्थनाएं और ताकत भेज रहा हूं। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।' बता दें, विराट और अमनप्रीत अंडर-19 के दिनों में बहुत अच्छे दोस्त थे। इसलिए इस खबर से विराट को काफी तकलीफ हुई है।
Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gill’s passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2026
युवराज सिंह ने भी जताया शोक
विराट कोहली के अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अमनप्रीत के निधन पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हमने एक साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। वे शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जो खेल से बेहद प्यार करते थे। उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।'
Deeply saddened to hear about Amanpreet Singh Gill’s passing. Shared the dressing room in our early days, he was a quiet, hardworking cricketer who loved the game. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Rest in peace 🙏🏻 Om Shanti#AmanpreetSinghGill@pcacricket
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 6, 2026
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) का पोस्ट
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने अपने एक्स पर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की जानकारी देते हुए लिखा 'पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पूर्व क्रिकेटर और सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है. हमारी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।'
Punjab Cricket Association deeply mourns the sad demise of Amanpreet Singh Gill, former Punjab cricketer and Member, Senior Selection Committee Punjab.
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) May 6, 2026
He served Punjab cricket with dedication and passion, representing teams including India Under-19s, Kings XI Punjab and Punjab.… pic.twitter.com/tpr0EwEprk