KhabarFast

RCB vs SRH: RCB ने 6 विकेट से SRH को रौंदा, जीत के बाद विराट कोहली ने खोला सफलता का राज; बोले - मैं हमेशा अपना 120%...

Parth Jha | 29 Mar, 2026

RCB vs SRH, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL 2026के पहले मैच में शानदार मैच विनिंग पारी खेलकर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ नाबाद 69रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 38गेंदों पर 5चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत RCB ने 6विकेट से जीत दर्ज की और डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपनी शुरुआत मजबूत की।

विराट कोहली ने कही दिल की बात

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने अपनी तैयारी के बारे में दिल खोलकर बात की। कोहली ने कहा 'जब भी मैं खेलने के लिए वापस आता हूं, तो ये 120%होता है। मैं कभी भी अंडरप्रिपेयर्ड होकर नहीं आता। दरअसल, ये ब्रेक मुझे मानसिक रूप से तरोताजा रखते हैं। मैं फ्रेश और उत्साहित रहता हूं।'

कोहली ने आगे बताया कि हाल के दिनों में फॉर्मेट से दूर रहने का समय उन्हें काफी फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा 'ये ब्रेक मेरे लिए बहुत उपयोगी रहे। इससे मैं फ्रेश रहता हूं और उत्साह बना रहता है। जब मैं वापस मैदान पर उतरता हूं तो पूरा जोश और समर्पण लेकर आता हूं।' कोहली हमेशा से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि वह किसी भी मैच या सीरीज में कम से कम 100%से कम नहीं देते।

RCB VS SRH का मैच

बता दें, IPL 2026का पहला RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB के कप्तान राजत पटिदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने IPL  डेब्यू पर कमाल का प्रदर्शन किया और 3विकेट झटके, जिससे SRH की शुरुआत खराब रही। इशान किशन ने 38गेंदों पर 80रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18गेंदों पर 43रनों का योगदान दिया, लेकिन पूरी टीम 20ओवर में 201/9तक ही पहुंच पाई।

इसके जवाब में RCB की बल्लेबाजी ने आग उगली। फिल सॉल्ट सस्ते में आउट हुए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए मात्र 45 गेंदों पर 101 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान राजत पटिदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया। RCB ने लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह जीत RCB के लिए खास इसलिए बन गई क्योंकि IPL इतिहास में पहली बार उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर SRH के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल की और इतनी जल्दी लक्ष्य का पीछा किया।