KhabarFast

Shoaib Akhtar:भारत के चैंपियन बनने पर शोएब अख्तर को लगी मिर्ची! बेतुके बयानों की लगा दी झड़ी

Parth Jha | 09 Mar, 2026

Shoaib Akhtar Reaction:आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। ऐसा कारनाम कोई भी टीम नहीं कर सकी है। लेकिन भारत की ये जीत कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।

एक तरफ दुनियाभर से लोग भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ भारत की जीत पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के भी बयान आ रहे हैं।  इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बेतुका बयान देकर नई बहस को छेड़ दिया है।

क्या कहा शोएब अख्तर ने

शोएब अख्तर ने कहा कि भारत का दबदबा क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है, यह ऐसा है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर घर का बच्चा हो, जो गरीब बच्चों को बुलाकर कहे कि आओ क्रिकेट खेलते हैं। भारत भी ऐसा ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि आठ टीमों में से चार को रखते है, फिर उनमें से तीन को आगे बढ़ा देते है और कहते हैं हमने जीत लिया। शोएब अख्तर ने कहा कि मेरे हिसाब से उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह खराब कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने कहा था कि भारत मजबूत टीम है और न्यूजीलैंड पर दवाब रहेगा। 

गंभीर की तारीफ की

इसके इतर शोएब अख्तर ने भारतीय कोच गौतम गंभीर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर भरोसा करना बड़े टूर्नामेंट में टीम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जीत न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमजोर रणनीति के कारण हुई है।