America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलिया चलाई। यह हमारे सीजफायर समझौते का घोर उल्लंघन है। इनमें से कई गोलियां फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटने के एक मालवाहक जहाज पर चलाई गईं। मेरे प्रतिनिधि सोमवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। ईरान ने हाल ही में ऐलान किया है कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर रहे हैं, जो अजीब है, क्योंकि हमारी नाकाबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई जहाज अभी अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर माल लादने के लिए रवाना हो रहे हैं, यह सब आईआरजीसी के कारण हो रहा है। जो हमेशा खुद को "कठोर" दिखाना चाहता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ईरान इस बार समझौता करेगा, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका ईरान के हर एक ऊर्जा ठिकाने और हर एक पुल को ध्वस्त कर देगा। वह जल्दी और आसानी से मान जाएंगे, और अगर वे समझौता नहीं करते हैं, तो जो करना जरूरी है, वह करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। जो पिछले 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों को ईरान के खिलाफ रुख अपनाना चाहिए था।
पाकिस्तान ने शुरू की तैयारी
वहीं, पाकिस्तान ने भी शांति वार्ता के लिए आने वाले मेहमानों के लिए इस्लामाबाद के दो होटल को बुक किया है। इनमें सेरेना होटल भी शामिल है, जहां पिछली बार अमेरिका-ईरान की वार्ता हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी चौकस कर दी गई है। दो अमेरिकी C17 ग्लोबमास्टर विमानों के उतरने के बाद, हवाई अड्डे से रेड ज़ोन जाने वाल रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई है। शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान लगभग 20,000 सुरक्षा बलों को तैनात करेगा, जिनमें पंजाब प्रांत की पुलिस, अर्धसैनिक रेंजर्स बल, इस्लामाबाद पुलिस और सेना शामिल हैं।